बिजनौर, जनवरी 9 -- गुरुवार की शाम थाना गेट बरैक नंबर दो के पास मिले शव की शिनाख्त हो गई है। थाना प्रभारी संजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक विशाल पुत्र लालतू सिंह निवासी बहादरपुर नयागांव थाना ठाकुरद्वारा जाटव जाति से है। जो राजमिस्त्रियों के साथ लेबर का काम करता था तथा शराब पीने का आदि था। काम की तलाश में वह कल अपने घर से आया था और अत्यधिक शराब पीने के कारण शायद उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद उसके परिजनों को शव सौपा जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...