बांदा, दिसम्बर 26 -- बांदा। संवाददाता जसपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने जसपुरा पुलिस को बताया कि एक दिसंबर को जितेंद्र ने लड़की को बहला ले गया। जानकारी मिलने पर उसे ले आया तो जानमाल की धमकी मिल रही हैं। इसी थाना क्षेत्र के ग्राम मरछा निवासी रोहित प्रजापति ने बताया कि 25 दिसंबर को शाम को पिता छेदीलाल प्रजापति, भाई नितेश, मां उषा देवी पत्नी छेदीलाल घर के दरवाजे के बाहर बैठकर आग सेक रहे थे। अचानक गांव के नारायण सिंह, गोलू, नारायण का साला एक जुट होकर मारपीट की। इसी तरह थाना क्षेत्र के झंझरीपुरवा निवासी रामसरोज ने तहरीर देकर बताया कि उसका पुत्र सोहन व छोटा पुत्र मोहन, सोहन का दो वर्षीय पुत्र सूर्यांश उर्फ पियूष इलाज करा कर शाम को मोटरसाइकिल से गांव जा रहे थे। अमलोर पुलिया के आगे मुख्य मार्ग में सोहन ने मोटरसाइकिल को रोड कि...