पूर्णिया, फरवरी 10 -- बायसी, एक संवाददाता। डगरूआ थाना के सामने एनएच 31 के सर्विस रोड को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। एसडीएम अभिषेक रंजन ने बताया कि एनएचआई विभाग के प्रबंधक के आग्रह पर रोड को अतिक्रमण युक्त कराया गया है। उन्होंने कहा कि फिर से अतिक्रमण नहीं हो इसकी जवाबदेही तय की गई है। उन्होंने कहा कि सर्विस रोड पर अतिक्रमण नहीं किया जाए इसके लिए थानाध्यक्ष एवं अंचल अधिकारी को नजर रखने की निर्देश दिया गया है। कोई व्यक्ति अगर अतिक्रमण करता है तो उसे तुरंत हटाए एवं विधिसम्मत करवाई करें ताकि हम लोगों को डगरूआ पीएचसी, थाना एवं हाट-बाजार करने वालों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...