गिरडीह, मई 25 -- गिरिडीह। जमीन विवाद से जुड़े एक मामले को लेकर शनिवार को पचंबा थाना के बाहर दो पक्ष आपस में उलझ गये। तू-तू-मैं-मैं से बात धक्का-मुक्की तक पहुंच गयी। हालांकि इस बीच बात कुछ बढ़ता उससे पहले हो-हल्ला सुन आस-पास के लोग एवं थाना के अधिकारी व जवान मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को शांत कराया। हालांकि बाद में थाना में दोनों पक्षों ने अपने-अपने गिले शिकवे दूर कर लिये और समझौता कर लिया। बताया जाता है कि विवाद पचंबा थाना क्षेत्र के मारवाड़ी मोहल्ला के सुमित केशरी व मो सलीम के बीच कई सालों से जमीन का विवाद चल रहा है। इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षा थाना आ रहे थे और थाना पहुंचते-पहुंचते आपस में कहा-सुनी करने लगे। पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि दो पक्षों के बीच कहा-सुनी हुई थी। बाद में दोनों पक्षों ने आपस के गिले शिकवे दूर कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.