बगहा, फरवरी 20 -- बेतिया। अज्ञात चोरों ने योगापट्टी थाना के गेट से बगही पुरैना पंचायत के जागीराहा वार्ड 10 निवासी जमील अंसारी की बाइक गायब कर दिया है। घटना 18 फरवरी की सुबह साढ़े दस बजे की है। मामले में जमील अंसारी ने योगापट्टी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है। जानकारी के अनुसार जमील अंसारी एक केस के सिलसिले में अपने चाचा के साथ थाना पर गए थे। अपनी बाइक थाना के गेट पर खड़ी कर भीतर चले गए। करीब 10 मिनट के बाद बाहर निकले तो बाइक गायब थी। जमील अंसारी टेगा चौक के रविंद्र कुमार से बाइक खरीदने थे। बाइक की बिक्री से संबंधित कागजात बाइक की डिक्की में था। आसपास के लोगों का कहना है कि थाना गेट पर सीसीटीवी नहीं होने के कारण चोरों ने घटना को अंजाम दिया है। अगर सीसीटीवी लगा होता तो चोर की पहचान आसानी से हो सकती थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...