बिहारशरीफ, फरवरी 23 -- बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के आनंद मार्ग निवासी श्याम सुंदर प्रसाद ने थाना द्वारा मुकदमा नहीं दर्ज किये जाने की लिखित शिकायत डीजीपी को भेजी है। आवेदन में लिखा है कि 21 फरवरी को उनके साथ विद्युत विभाग कार्यालय में मारपीट की गयी थी। इस मामले का एफआईआर करने के लिए आवेदन दिये जाने के बाद भी मामला दर्ज नहीं किया गया। इसकी जांच कर कार्रवाई किये जाने की मांग की गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...