रांची, जनवरी 27 -- नामकुम, प्रतिनिधि। गणतंत्र दिवस के मौके पर नामकुम थाना परिसर में थाना प्रभारी मनोज कुमार ने झंडोत्तोलन किया। वहीं, प्रखंड मुख्यालय में प्रमुख आशा कच्छप ने तिरंगा फहराया। क्षेत्र के अन्य थानों और कार्यालयों में भी पूरे उत्साह के साथ राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। खरसीदाग ओपी में ओपी प्रभारी मनीष कुमार, टाटीसिलवे थाना में थाना प्रभारी हंसे उरांव और सीएचसी में प्रभारी प्रभावती सिन्हा ने झंडा फहराया। सिदरौल पंचायत में मुखिया लक्ष्मी कुमारी, रामपुर में मुखिया सरस्वती देवी, आरा में मुखिया नीता कच्छप और बरगांवा पंचायत में मुखिया अनीता तिर्की ने झंडोत्तोलन किया। इसके अतिरिक्त टाटा रोड स्थित रॉकवुड रिसॉर्ट में रेनू किशोर ने तिरंगा फहराया। इस दौरान क्षेत्र में कई जगहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.