जहानाबाद, फरवरी 21 -- अरवल, निज संवाददाता। अंचल कार्यालय में अंचल अधिकारी विजया कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित जनता दरबार में भूमि विवाद से संबंधित 13 मामलों को एक- एक कर सुनवाई की गयी। जनता दरबार में जितने भी भूमि विवाद से मामले आए थे सभी के सुनवाई करने के बाद दो मामले को ऑन स्पॉट निष्पादन किया गया। साथ ही अन्य भूमि विवाद के मामले में दोनों पक्षों को अगली तिथि निर्धारित किया गया है। अंचल अधिकारी ने बताया कि जनता दरबार के माध्यम से भूमि विवाद के मामले का निष्पादन तेजी से निपटारा किया जा रहा है ताकि भूमि विवाद से संबंधित कहीं भी मामले बढ़े नहीं। अंचल अधिकारी ने बताया कि जनता दरबार में सुनवाई के बाद दोनों पक्षों को शांति बनाकर रहने का निर्देश भी दिया गया है। इधर सदर थाना अध्यक्ष में सदर थाना अध्यक्ष दरबारी चौधरी के नेतृत्व में जनता दरबार लगा...