संभल, सितम्बर 21 -- शनिवार को थाना ऐचौड़ा कम्बौह में मुख्यमंत्री द्वारा मिशन शक्ति फेस-5 का शुभारंभ का लाइव प्रसारण क्षेत्रवासियों और जनप्रतिनिधियों के साथ दिखाया गया। थाना अध्यक्ष मोहित कुमार काजला ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन को बढ़ावा देने के लिए मिशन शक्ति अभियान संचालित किया जा रहा है। इसके तहत प्रदेश के सभी थानों को निर्देशित किया गया कि वे कार्यक्रम का ऑनलाइन लिंकअप कर महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करें। शनिवार को प्रातः 11:00 बजे लोकभवन प्रेक्षागृह से मा० मुख्यमंत्री द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, जिसे थाना परिसर में उपस्थित लोगों के साथ लाइव देखा गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकार, सुरक्षा उपाय और स्वावलम्बन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.