शामली, अक्टूबर 4 -- कस्बे के मोहल्ला हाफिज दोस्त से ऊन रोड तक लगभग 800 मीटर लंबी सड़क का निर्माण कार्य अब जल्द ही शुरू होने जा रहा है। वर्षों से बदहाल पड़ी इस सड़क के निर्माण के लिए शासन ने बजट स्वीकृत कर मंजूरी दे दी है। यह मंजूरी पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा के प्रयासों से मिली है। सड़क बनने की खबर से कस्बे और क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से यह सड़क जर्जर अवस्था में है। जगह-जगह गड्ढों में तब्दील हो चुकी इस सड़क से आए दिन हादसे होते थे। दुपहिया वाहन चालक अक्सर गिरकर चोटिल हो जाते थे। बरसात के मौसम में हालात और बिगड़ जाते थे। सड़क पर पानी और कीचड़ भर जाने से पैदल चलना मुश्किल हो जाता था, वहीं वाहनों को निकालने में लोगों को भारी मशक्कत करनी पड़ती थी।इस सड़क के निर्माण को लेकर मोहल्लेवासी कई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.