शामली, फरवरी 23 -- नगर में दो दिनों से विद्युत आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। रविवार को करीब 7 घंटे तक बिजली गुल रही, जबकि सोमवार को सुबह लगभग 4 बजे से दोपहर करीब 2 बजे तक आपूर्ति ठप रही। रमजान के महीने में सेहरी के समय बिजली कटौती होने से रोजेदारों को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बिजली न रहने से पानी की व्यवस्था भी प्रभावित हुई। घरों के पानी के टैंक खाली हो गए, जिससे लोगों को रोजमर्रा के उपयोग के लिए पानी नहीं मिल सका और कई जगह वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ी। स्थानीय नागरिकों मुनीर अहमद नफीस अहमद मेहरबान अली,नौशाद, आदि का कहना है कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने और बिजली बिल महंगे होने के बावजूद विद्युत व्यवस्था की हालत खस्ता बनी हुई है। पुराने तार, केबल और मशीनें बार-बार खराब होने से आपूर्ति बाधित होती रहती ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.