शामली, फरवरी 18 -- क्षेत्र के टेलीफोन एक्सचेंज के सामने एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि कार चालक मौके से फरार हो गया। क्षेत्र के ग्राम अंबेहटा याकूबपुर निवासी शुभम शर्मा पुत्र प्रमोद शर्मा सोमवार को थानाभवन से बाइक में पेट्रोल डलवाकर लौट रहे थे। टेलीफोन एक्सचेंज के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में शुभम शर्मा सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके हाथ, पैर और कमर में गंभीर चोटें आई हैं तथा बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद कार चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घायल को उनके परिजनों द्वारा सरकारी अस्पताल थानाभवन में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। मंगलवार देर शाम थाना थानाभवन में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.