शामली, फरवरी 18 -- बजट भाषण पर चर्चा करते हुए एमएलसी किरण पाल कश्यप ने सरकार पर वित्तीय वर्ष का पूरा बजट खर्च न कर पाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017-18 से लेकर वर्ष 2025-26 तक के आंकड़ों के अनुसार सरकार विभिन्न योजनाओं में निर्धारित बजट का पूर्ण उपयोग करने में असफल रही है। एमएलसी ने कहा कि विकास कार्यों में लापरवाही का उदाहरण थानाभवन-झिंझाना मार्ग का चौड़ीकरण व लेपन कार्य है, जिसे ठेकेदार द्वारा अधूरा छोड़ दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट तो कर दिया गया, लेकिन उसके खिलाफ न तो कोई प्रभावी कार्रवाई की गई और न ही सरकारी धन की वसूली की गई। किसानों के मुद्दे को उठाते हुए उन्होंने कहा कि बजाज शुगर मिल द्वारा अब तक गन्ना भुगतान नहीं किया गया है, जिससे किसानों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एमएलसी ने किस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.