हाजीपुर, दिसम्बर 2 -- हाजीपुर। नि.सं. कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना लालगंज थानाध्यक्ष समेत दो पुलिसकर्मियों को महंगा पड़ा। अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अष्टम राजीव पाण्डेय ने लालगंज थानाध्यक्ष सहित दो पुलिस कर्मियों के वेतन पर रोक लगा दी है। इन पुलिस पदाधिकारियों पर कार्रवाई के लिए पुलिस महानिरीक्षक को निर्देशित किया गया है। सूत्रों ने बताया कि एक मामले में न्यायालय की ओर से बार-बार कारा पृच्छा निर्गत किया जा रहा है। इसके बावजूद थानाध्यक्ष एवं केस के अनुसंधानकर्ता ने बार-बार न्यायालय के आदेश की अवहेलना की थी। इसे गंभीरता से लेते हुए न्यायालय ने थानाध्यक्ष संतोष कुमार और अनुसंधानक वीर सिंह जारिका का वेतन रोकते हुए पुलिस अधीक्षक और पुलिस महानिरीक्षक को आदेशित किया है। इसके अलावा सुमन झा के विरुद्ध भी आवश्यक कार्रवाई के लिए वरीय पुलिस पदाधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.