अंबेडकर नगर, जनवरी 2 -- इंदईपुर। बसखारी थाना क्षेत्र के दौलतपुर महमूदपुर में थानाध्यक्ष सुनील कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने मिशन शक्ति के तहत महिला सशक्तिकरण अभियान चलाया। कार्यक्रम में महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों, आत्मरक्षा के तरीकों, घरेलू हिंसा से बचाव और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। थानाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य न केवल अपराध नियंत्रण करना है बल्कि समाज में महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना भी है। मिशन शक्ति के प्रभारी उपनिरीक्षक सुशीला राजवंशी, उपनिरीक्षक प्रेम बहादुर यादव, कांस्टेबल अर्चना सिंह व चंदा तथा पीआरडी संगीता मौर्या ने भी जागरूक किया। वहीं हंसवर के मेढ़ी सुलेमपुर में थानाध्यक्ष वीरेंद्र बहादुर सिंह ने जागरूकता अभियान चलाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...