सिद्धार्थ, फरवरी 4 -- ककरहवा। बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन और जन-जागरूकता के उद्देश्य से मंगलवार को बाल विवाह मुक्ति रथ को मोहाना थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह जागरूकता रथ 30 दिनों तक जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को बाल विवाह के दुष्परिणामों और इसके कानूनी प्रावधानों की जानकारी देगी। इस अवसर पर एसआई सर्वेश यादव, धर्मेंद्र यादव, आत्मानंद नायक,भूपेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...