दरभंगा, फरवरी 24 -- घनश्यामपुर। थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय में स्कूली बच्चों के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने छात्रों को साइबर अपराध, मोबाइल के सुरक्षित उपयोग और ट्रैफिक नियमों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि डिजिटल युग में साइबर फ्रॉड तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने अनजान लिंक पर क्लिक करने, ओटीपी साझा करने या सोशल मीडिया पर निजी जानकारी देने के खतरों के बारे में आगाह किया। बच्चों को किसी भी अनजान कॉल या मैसेज पर अपनी बैंकिंग जानकारी, पासवर्ड या ओटीपी साझा न करने की सलाह दी गई। संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत अभिभावकों और पुलिस को सूचित करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने मोबाइल फोन के सुरक्षित उपयोग पर भी विस्तार से जानकारी दी। छात्रों को मोबाइल का उपयो...