हापुड़, फरवरी 11 -- थाना हाफिजपुर में आगामी पर्वों को लेकर थाना परिसर में बुधवार को थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने धर्म गुरुओं के साथ शांति समिति की बैठक की। जिसमें उनसे विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि अराजक तत्व सोशल मीडिया पर पोस्ट करके माहौल खराब करने का प्रयास करते हैं। ऐसे में किसी भी धर्म के ऊपर टिप्पणी करना माहौल खराब कर सकता है। पुलिस का लक्ष्य जनता के बीच बेहतर संवाद बना कर क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत करना होता है। उन्होंने कहा कि पुलिस सोशल मीडिया पर लगातार निगरानी कर रही है। ग्राम प्रधानों से प्रमुख चौराहों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने का आग्रह भी किया। ग्राम प्रधानों ने रात को गांवों में पुलिस गश्त बढ़ाने पर जोर दिया। जिसको लेकर प्रवीण कुमार ने पूरा आश्वासन दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.