भभुआ, फरवरी 19 -- कड़ाई से पूछताछ करने की कोशिश पर थानाध्यक्ष से युवक ने की हाथापाई सूचना पर थाना पहुंचे गिरफ्तार युवक के माता-पिता, पुलिस कर रही कार्रवाई (पेज तीन रिवाइज) भगवानपुर, एक संवाददाता। स्थानीय बाजार में गुरुवार की शाम एक युवक ने थानाध्यक्ष के साथ बदतमीजी कर दी। मौके पर मौजूद पुलिस बल ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। घटना के संबंध में बताया गया है कि थानाध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा किसी केस से संबंधित मामले में पैदल ही किसी युवक से पूछताछ के लिए भगवानपुर बाजार में निकले थे। लौटने के क्रम में उन्होंने मिडिल स्कूल के ठीक सामने एक बाइक सवार युवक से कुछ पूछताछ करनी शुरू की। युवक ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया, तो उन्होने उसके साथ कड़ाई से पूछताछ करने की कोशिश की। यह बात युवक को रास नहीं आई और वह उनसे सीधे जा भिड़ा और हाथापाई करने लगा। यह देख घटनास्...