बेगुसराय, जुलाई 4 -- खोदावंदपुर, निज संवाददाता।खोदावंदपुर से स्थानांतरित थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार को सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भावभीनी विदाई दी। खोदावंदपुर प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष मनीष कुमार के द्वारा पूर्व थानाध्यक्ष के सम्मान में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष मनीष कुमार के अलावे मो. एखलाक, मो. हिना, दिलदार हुसैन, अवनीश कश्यप, मदन सहनी, तरुण कुमार रौशन,अमरेंद्र कुमार सिंह आदि ने उनके कार्यकाल की सराहना की। इस मौके पर स्थानांतरित थानाध्यक्ष को अंग वस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर निवर्तमान थानाध्यक्ष ने कहा कि उन्हें खोदावंदपुर में काफी स्नेह और प्यार मिला। जिसे वह कभी भूल नहीं सकते।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...