लखनऊ, नवम्बर 30 -- कफ सिरप तस्करी मामले में रविवार को यूपी पुलिस को एक और सफलता मिली है। सोनभद्र पुलिस ने मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल के पिता और शैली ट्रेडर्स के मालिक भोला जायसवाल को कोलकाता एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया है। वह थाईलैंड भागने की फिराक में था, पुलिस ने उससे पहले ही धर दबोचा। पुलिस भोला जायसवाल को ट्रांजिट रिमांड पर कोलकाता से सोनभद्र ला रही है। पुलिस के अनुसार प्रतिबंधित कोडीन मिक्स कफ सिरप मामले में अमित सिंह टाटा को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। इस मामले में मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल है। शुभम जायसवाल जिस शैली ट्रेडर्स से कोडीन कफ सिरप की तस्करी का धंधा चला रहा था वह उसके पिता भोला जायसवाल के नाम रजिस्टर्ड है। भोला जायसवाल झारखंड की शैली ट्रेडर्स के मालिक हैं। कफ सिरप तस्करी का भंडाफोड़ होने के बाद से ही भोला जायसवाल फरार ...