नई दिल्ली, दिसम्बर 23 -- नया साल 2026 दस्तक देने वाला है और सोशल मीडिया की फीड्स अभी से विदेशी बीच और लग्जरी वेकेशंस की तस्वीरों से भरी हुई नजर आने लगी है। बाली के बीच की लहरों या थाईलैंड की नाइटलाइफ में मौज-मस्ती करने का सपना तो ज्यादातर लोग देखते हैं। लेकिन जब बात बैंक बैलेंस और फ्लाइट टिकटों पर आती है, तो पैर ठिठक जाते हैं। पर क्या जश्न मनाने के लिए पासपोर्ट और लाखों का बजट होना वाकई जरूरी है? तो जवाब है बिल्कुल नहीं। जी हां, नया साल बीच पर मनाना सबसे बेस्ट आइडिया है। यहां आपको समुद्र की लहरों के साथ फायरवर्क्स, पार्टी और रिलैक्सेशन हर चीज का एक परफेक्ट कॉम्बो मिलता है। अगर आप विदेशी बीच में अपने न्यू ईयर को मनाने का सपना पूरा नहीं कर पा रहे हैं तो आपके लिए कुछ टॉप 5 इंडियन बीच डेस्टिनेशन्स लेकर आए हैं जहां आप न्यू ईयर सेलिब्रेट करते ह...