उन्नाव, फरवरी 4 -- चकलवंशी। भारत और थाईलैंड के बीच प्राचीन आध्यात्मिक संबंधों को जीवंत करते हुए थाईलैंड के 120 बौद्ध भिक्षुओं का दल बुधवार को आसीवन थाना क्षेत्र पहुंचा। यह दल रानीबाग में रात्रि विश्राम के बाद गुरुवार सुबह नेपाल की ओर प्रस्थान करेगा। थाई बौद्ध भिक्षु भगवान बुद्ध के जीवन से जुड़े स्थलों को जोड़ने वाली 109 दिवसीय पवित्र पदयात्रा पर हैं। यह यात्रा कुल 3,400 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करते हुए भारत और नेपाल के प्रमुख बौद्ध तीर्थस्थलों से होकर गुजर रही है। यात्रा की शुरुआत गतवर्ष 16 दिसंबर को कोलकाता से हुई थी। इसके बाद भिक्षु बोधगया, सारनाथ, कौशाम्बी और संकिस्सा जैसे ऐतिहासिक बौद्ध स्थलों से होते हुए वर्तमान में लखनऊ मार्ग से श्रावस्ती की ओर बढ़ रहे हैं। श्रावस्ती के बाद यात्रा अयोध्या और कुशीनगर पहुंचेगे, जहां भगवान बुद्ध का...