मुजफ्फरपुर, अगस्त 6 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। थाइलैंड, कंबोडिया व लाओस के साइबर नेटवर्क से जुड़े शातिर फिशिंग एप और लिंक के जरिए ठगी का नेटवर्क चला रहे हैं। विभिन्न नामी कंपनियों के नाम से मिलती-जुलती फिशिंग वेबसाइट, लिंक और शेयर ट्रेडिंग एप से ठगी की जा रही है। उत्तर बिहार में बीते तीन माह में करीब दो करोड़ रुपये की ठगी के मामले दर्ज हुए हैं। ठगी के ज्यादातर पैसे राजस्थान, गुजरात व अन्य प्रदेश के बैंकों में खोले गए घोस्ट खातों में मंगाए गए हैं। इन खातों का ब्योरा भी पुलिस नहीं ले पा रही है। तिरहुत व चंपारण रेंज के साइबर थानों और नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर लगातार ऐसी शिकायतें की जा रही है। विदेशी लिंक से जुड़े साइबर शातिरों का नेटवर्क पुलिस खंगाल नहीं पा रही है, जिससे ठगी के इन मामलों का खुलासा नहीं हो पा रहा है। केस एक : शिक्षक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.