फरीदाबाद, फरवरी 9 -- फरीदाबाद। अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड शिल्प मेले में थाईलैंड से आई आर्टिफिशियल ज्वैलरी और थाई कॉटन से बने महिलाओं के सूट पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। खासकर महिला पर्यटक इन स्टॉलों पर बड़ी संख्या में पहुंच रही हैं और अपनी पसंद के अनुसार खरीदारी कर रही हैं। थाईलैंड की पारंपरिक कारीगरी और आधुनिक डिजाइन का अनूठा मेल इन उत्पादों को खास बना रहा है। थाई आर्टिफिशियल ज्वैलरी में विभिन्न तरह के हेयर क्लिप, आकर्षक ईयर रिंग्स और गले के हार महिला पर्यटकों, रिंग्स, ब्रासलेट सहित अन्य आकर्षक ज्वैलरी खूब भा रही हैं। हल्के वजन और ट्रेंडी डिजाइनों की वजह से यह ज्वैलरी रोजमर्रा के साथ-साथ खास मौकों पर पहनने के लिए भी उपयुक्त मानी जा रही है। रंग-बिरंगे पत्थरों, मोतियों और धातु से बनी यह ज्वैलरी युवतियों के साथ-साथ मध्यम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.