लखनऊ, जनवरी 6 -- खुद को क्राइम ब्रांच, ईडी और सीबीआई का अधिकारी बताकर लोगों को डिजिटल अरेस्ट कर करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह के कथित पत्रकार समेत चार सदस्यों को साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार जालसाज थाईलैंड में बैठे गिरोह के सरगना अमन से सीधे जुड़े थे। उसके इशारे पर ये लोग ठगी की रकम ट्रांसफर कराने के लिए किराए पर बैंक खाते लेते थे। उनमें रकम ट्रांसफर कराकर तीन फीसदी कमीशन रखकर बाकी सरगना को भेज देते थे। पुलिस उपायुक्त अपराध कमलेश कुमार दीक्षित के मुताबिक इसी गिरोह के लोगों ने 13 दिसंबर को गोमतीनगर वास्तुखंड निवासी सेवानिवृत्त अफसर राजेंद्र प्रकाश वर्मा को वीडियो कॉल की। खुद को एनआईए/एटीएस का अधिकारी बताया। उनके बैंक खातों से सात करोड़ की टेरर फंडिंग का आरोप लगाकर जेल भेजने की धमकी दी। इसके बाद अपने बताए गए बैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.