नई दिल्ली, जुलाई 26 -- थाइलैंड और कंबोडिया के बीच पिछले कुछ दिनों से सीमा विवाद को लेकर झड़प जारी है। अब इस विवाद पर भारत की प्रतिक्रिया आई है। भारत ने कहा है कि वह कंबोडिया और थाइलैंड के बीच सीमा पर उत्पन्न स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए है और उम्मीद है कि दोनों देश तनाव कम करने के लिए जरूरी कदम उठाएंगे। विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने थाइलैंड और कंबोडिया के बीच घटनाक्रम पर मीडिया के सवालों के जवाब में शनिवार को कहा कि भारत के दोनों देशों के साथ घनिष्ठ संबंध हैं और दोनों देशों में भारतीय नागरिक किसी भी सहायता के लिए वहां स्थित संबंधित दूतावासों से संपर्क कर सकते हैं। प्रवक्ता ने कहा, ''हम कंबोडिया और थाइलैंड के बीच सीमा पर स्थिति पर कड़ी नजर रख रहे हैं। भारत के दोनों देशों के साथ घनिष्ठ और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं और हमें उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.