गाज़ियाबाद, फरवरी 6 -- -आईएमए गाजियाबाद के शिविर में 50 मरीजों ने लाभ उठाया गाजियाबाद। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) गाजियाबाद ने जनमानस को जागरूक करने के लिए शुक्रवार को मुफ्त थायराइड और फेफड़ों की जांच का शिविर लगाया। इसके साथ ही हार्ट अटैक से बचाव के लिए सीपीआर प्रशिक्षण भी दिया गया। अशोकनगर स्थित डॉ. मनोज अग्रवाल एवं डॉ. अरुणा अग्रवाल के क्लीनिक शुक्रवार को पहला शिविर आयोजित किया गया। जिसमें 50 से अधिक लोगों ने लाभ उठाया। शिविर में डॉ. अर्चना शर्मा द्वारा पीएफटी मशीन से स्पायरोमेट्री (फेफड़ों की जांच की गई। जबकि डॉ. वी.बी. जिंदल ने उपस्थित लोगों को सीपीआर का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। डॉ. निकुंज ने थायराइड से होने वाली बीमारियों व उनके लक्षणों की जानकारी दी। इस मौके पर आईएमए सचिव डॉ. राजीव त्यागी और कोषाध्यक्ष डॉ. सारिका जैन भी मौजूद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.