भागलपुर, जनवरी 4 -- वरीय पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पीरपैंती में अदाणी पावर द्वारा बन रहे थर्मल पावर कैंपस में सुरक्षा के दृष्टिकोण से टीओपी खोल दिया गया है। उक्त बातें टीओपी का निरीक्षण करने पहुंचे एसडीपीओ कहलगांव टू पंकज कुमार ने बताया। उन्होंने कहा कि टीओपी में पुलिस बल प्रतिनियुक्त किया गया है। ताकि निर्माण कार्य सुचारू रूप से और निर्बाध गति से हो सके। उन्होंने कहा कि जल्द ही यह टीओपी, ओपी में भी तब्दील हो जाएगा। इसके लिए सीओ के माध्यम से क्षेत्र चिन्हित किए जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...