भागलपुर, दिसम्बर 9 -- विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद पीरपैंती में प्रस्तावित महत्वपूर्ण थर्मल पावर प्लांट के निर्माण कार्य में फिर से तेजी आ गई है। विशेष रूप से प्लांट परिसर की घेराबंदी (बाउंड्री वॉल) का काम जोर-शोर से चल रहा है। जानकारी के अनुसार, पहले चरण में जब यहां एनटीपीसी का थर्मल पावर प्रोजेक्ट शुरू हुआ था, तब कुल 16 किलोमीटर लंबी बाउंड्री वॉल में से लगभग पांच किलोमीटर का निर्माण पूरा हो चुका था। बाद में योजना रद्द कर दी गई और इसी जगह सोलर पावर प्लांट लगाने की कवायद शुरू हुई, जो निरस्त हो गई। अब पुनः थर्मल पावर प्रोजेक्ट को हरी झंडी मिलने के बाद कार्य ने रफ्तार पकड़ ली है। वर्तमान में नए सिरे से तीन किलोमीटर से अधिक बाउंड्री वॉल का निर्माण पूरा हो चुका है। इस तरह पुरानी पांच किमी और नई तीन किमी मिलाकर अब तक कुल आठ किलोमीटर से अध...