मुंगेर, दिसम्बर 7 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। पूर्व रेलवे कोलकाता के जीएम मिलिंद देवऊस्कर ने शनिवार को जमालपुर में कहा कि रेलवे की आमदनी का मुख्य स्रोत मालगाड़ियां हैं, इसलिए रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण व थर्ड-फोर्थ लाइन विस्तार पर तेजी से काम चल रहा है। उन्होंने बताया कि बड़हड़वा- किऊल थर्ड लाइन का कार्य शुरू हो चुका है, जबकि भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया भी जारी है। यह परियोजना तीन वर्ष में पूरी की जाएगी। फोर्थ लाइन का डीपीआर तैयार है, सेंसन मिलते ही निर्माण शुरू होगा। दो दिनों के दौरे पर शनिवार को जमालपुर आए जीएम ने कहा कि थर्ड लाइन के साथ जमालपुर में तीसरी सुरंग (थर्ड टनल) का निर्माण किया जाएगा। इसके पूरा होते ही जमालपुर- भागलपुर- किऊल सेक्शन पर ट्रेनों की गति 130 किमी/घंटा कर दी जाएगी और ट्रेनों की संख्या दोगुनी हो सकेगी। उन्होंने बताया कि मालदा म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.