जमशेदपुर, नवम्बर 22 -- आदित्यपुर से टाटानगर तक थर्ड लाइन का काम अंतिम चरण में है। दो दिनों से जेसीबी के माध्यम से गिट्टी समतल की जा रही है। थर्ड लाइन पर आरवीएनएल और चक्रधरपुर रेल मंडल के ट्रैक्शन, सिग्नल, परिचालन और इंजीनियरिंग अधिकारियों की नजर है। दक्षिण पूर्व रेलवे जोन का लक्ष्य है कि फरवरी से थर्ड लाइन पर मालगाड़ी दौड़ाई जाए। जुगसलाई थर्ड लाइन पर ट्रैक्शन लगाया जा चुका है। ट्रेन चलाने से पहले टाटानगर के नए आरआरआई को अपग्रेड करना आवश्यक है। आरवीएनएल स्टेशन की सात नंबर लाइन पर केवल मालगाड़ियां दौड़ाने की तैयारी हो रही है। थर्ड लाइन शुरू होने से यात्री ट्रेनों की लेटलतीफी कम होगी, क्योंकि मालगाड़ी के लिए अतिरिक्त लाइन होने से जुगसलाई आउटर या आदित्यपुर स्टेशन पर रोकने की झंझट नहीं होगी। अक्तूबर में सलगाझुड़ी में मुख्य संरक्षा आयुक्त द्वार...