देहरादून, जनवरी 1 -- रुड़की। सिविल लाइन कोतवाली पुलिस ने थर्टी फस्ट की रात शराब पीकर हुड़दंग करने वाले आठ लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उनको गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने वाहन भी सीज कर दिए हैं। इंस्पेक्टर मनीष उपाध्याय ने बताया की आरोपी जोशी उर्फ हर्ष पुत्र अमन कुमार निवासी आसफनगर मंगलौर, मनोज कुमार पुत्र फूल सिह निवासी नई बस्ती आलमसपुर मुजफ्फर नगर, साकिब पुत्र सफदर अली निवासी मोहल्ला किला मंगलौर, मोहित चंचल पुत्र स्व राममूर्ति चंचल निवासी जटवाडापुल घास मण्डी ज्वालापुर, नदीम पुत्र शफीक निवासी माहीग्रान रूडकी, सलमान पुत्र मोहम्मद सलाम निवासी तेल्लीवाला पाडली गुर्जर, मुकेश कुमार पुत्र बनवाली लाल निवासी रूडकी व अनिल कुमार पुत्र किशनपाल निवासी खंजरपुर रूडकी को गिरफ्तार किया गया हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...