अल्मोड़ा, दिसम्बर 31 -- अल्मोड़ा। थर्टी फर्स्ट व नववर्ष के आगमन पर पुलिस की ओर से यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। 31 दिसंबर व एक जनवरी के लिए पुलिस से डायवर्जन प्लान जारी किया है। साथ ही यात्रियों से यातायात नियमों का पालन करने की भी अपील की है। पुलिस के मुताबिक, 31 दिसम्बर व एक जनवरी को हल्द्वानी की ओर से आने वाले चौपहिया वाहन अपर माल रोड से लक्ष्मेश्वर, शैल बैण्ड, एनटीडी और धारानौला, फलसीमा, एनटीडी होते हुए कसारदेवी व बिन्सर को जाएंगे। रानीखेत की ओर से कसार देवी व बिन्सर को जाने वाले चौपहिया वाहन लक्ष्मेश्वर, पातालदेवी, शैल बैण्ड, एनटीडी होते हुए जाएंगे। लमगड़ा की ओर से कसार देवी व बिन्सर को जाने वाले वाहनों के लिए फलसीमा बैण्ड, एनटीडी रूट तय किया गया है। वहीं, दोपहर दो बजे से समाप्ति तक करबला व लक्ष्मेश्वर से बड़े वाहनों का प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.