फतेहपुर, दिसम्बर 5 -- असोथर। सुरक्षित एवं सुगम सफर में लोकनिर्माण विभाग की लापरवाही भारी पड़ रही है। असोथर थरियांव मार्ग पर गहरे गड्ढे राहगीरों की जान ले रही है। 15 किमी के मार्ग पर 150 से अधिक गहरे गड्ढों के चपेट में आकर रोज हो रहे हादसे हो रहे हैं। खासकर असोथर से सराय खालिस तक रात में सफर जानलेवा साबित हो रही है। छह दिन पूर्व बौंडर मोड़ के पास युवक हादसे का शिकार हो चुका है। एक माह में दर्जनों लोग हादसे का शिकार होकर अस्पताल पहुंच रहे हैं लेकिन जिम्मेदार इन हादसों को लेकर बेफ्रिक है। गाजीपुर-विजयीपुर मार्ग पर चल रहे निर्माण कार्य के कारण असोथर जाने वाले राहगीरों द्वारा थरियांव-असोथर मार्ग से आवागमन किया जा रहा है। लेकिन मार्ग के इन दिनों बेहद जर्जर होने के कारण राहगीरों की जान पर संकट मंडराता रहता है। आलम यह है कि मार्ग पर कई जगह गहरे ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.