चमोली, अगस्त 9 -- शुक्रवार को चमोली जिले के थराली विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक मुन्नी देवी शाह का 64 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। वे पिछले तीन माह से बीमार चल रही थी। उनका इलाज देहरादून के एक निजी अस्पताल में किया जा रहा था। शनिवार को कर्णप्रयाग में अलकनंदा और पिंडर नदी के संगम पर शस्त्र झुकाकर राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर छा गई। मुन्नी देवी शाह ने 2018 में थराली विधानसभा सीट से उपचुनाव जीता था। वह चमोली जिले की जिला पंचायत अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। उनके पति मगनलाल शाह भी थराली के विधायक रह चुके हैं। विधायक रहने के दौरान उनके पति का निधन हुआ था। उसके बाद थराली सीट पर वर्ष 2018 में उपचुनाव हुआ था और मुन्नी देवी शाह विधायक का चुनाव जीती थी। वर्तमान में मुन्नी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.