पिथौरागढ़, मई 24 -- पिथौरागढ़। जनपद के थरकोट में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए सभी ब्लॉक से आए किसानों को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान डॉक्टर अलंकार सिंह ने प्राकृतिक खेती के बारे में बताते हुए पर्यावरण सुरक्षा,मृदा भूमिगत,जल मृदा, उर्वरता एवं जीवामृत बनाने की विधियों की जानकारी दी। डॉक्टर महेंद्र सिंह ने फसलों में लगने वाले कीट एवं रोगों से प्राकृतिक रूप से फसलों को कैसे बचाएं इस विषय में जानकारी दी। इस दौरान भूमि संरक्षण अधिकारी सुदर्शन वर्मा, कृषि विज्ञान केंद्र गेंना से डॉक्टर अलंकार सिंह, डॉक्टर महेंद्र सिंह, डॉक्टर अभिषेक बहुगुणा, पीयूष मिश्रा, कमल किशोर मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.