प्रयागराज, दिसम्बर 18 -- फाफामऊ, हिन्दुस्तान संवाद। थरवई थानाक्षेत्र के जगदीशपुर पूरे चंदा गांव में घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों की पिटाई के मामले में तहरीर मिलने के बावजूद पुलिस ने दूसरे दिन भी न तो मुकदमा दर्ज किया और न ही घायलों का मेडिकल कराया। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होने से पीड़ित परिवार दहशत में है। थरवई पुलिस को दी तहरीर में अफसाना बानो ने आरोप लगाया कि बुधवार शाम करीब सात बजे परिवार के साथ घर में थी तभी गोड़वा गांव के करीब दो दर्जन युवक बाइक पर लाठी, डंडा, सरिया लेकर आ गए। जब तक कोई कुछ समझ पाता हमलावर घर में घुसकर पिटाई करने लगे। अचानक हुए हमले से बच्चे और महिलाएं चीखने लगीं। आरोपियों ने घर में जमकर तोड़फोड़ भी और जाते-जाते पथराव भी किया। आरोपियों के जाने के बाद घटना की जानकारी पर पहुंचे रोशन अली उर्फ चकरी ने पुलिस को सूचना द...