प्रयागराज, नवम्बर 29 -- थरवई पुलिस अभी केबल चोरी की पहली घटना का खुलासा नहीं कर पाई कि फिर से पंद्रह खंभों से केबल चोरी की घटना सामने आ गई। जेई ने घटना की तहरीर पुलिस को दी। लगातार एक ही गांव में लाखों की केबल चोरी से बिजली विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। थरवई थाने के भिदिउरा गांव में कुछ दिन पहले भी चौबीस खंभों के एबीसी वायर को चोर काट ले गए थे। पुलिस उस घटना की जांच अभी कर ही रही है। लेकिन शुक्रवार की रात चोर फिर भिदिउरा में पंद्रह खंभों के एबीसी वायर काट ले गए। सुबह घटना की जानकारी मिली तो बिजली विभाग में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे जेई ने घटना की जानकारी लेने के बाद थरवई पुलिस को तहरीर दी। जेई अनुज सिंह ने बताया कि करीब दस दिन पहले इसी गांव में चौबीस खंभों के केबल चोर काट ले गए थे, जिसकी कीमत करीब चार लाख थी। शुक्रवार की रात फिर इसी गांव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.