बिहारशरीफ, दिसम्बर 18 -- थरथरी, निज संवाददाता। प्रखंड के धर्मपुर गांव में गुरुवार को भाकपा माले ने विनोद मिश्रा की शहादत दिवस मनायी। उनके तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखा। अखिल भारतीय किसान महासभा के जिलाध्यक्ष मुनीलाल यादव ने कहा कि सामंती जुल्म के खिलाफ स्व. विनोद ने जन आंदोलन किया था। उनकी अगुवाई में पार्टी ने हर तरह की बाधाओं को पार किया। मौके पर बखोरी प्रसाद, संजय कुमार, रामबाबू प्रसाद, रामप्रवेश बिंद, सुगंध बिंद, पुनीत बिंद, पिंटू बिंद आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...