बिहारशरीफ, दिसम्बर 17 -- थरथरी। थाना क्षेत्र के प्रतापुर गांव के पास बुधवार की शाम तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गयी। हादसे में चंडी थाना क्षेत्र के गोखुलपुर-खरजम्मा गांव का कमलजीत जख्मी हो गया। उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...