बिहारशरीफ, नवम्बर 22 -- थरथरी, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के हिलसा-नूरसराय मार्ग पर बृजपुर गांव के पास शनिवार को ट्रैक्टर के धक्के से बाइक सवार दो युवक जख्मी हो गये। घटना के समय वहां मौजूद श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी राकेश कुमार, लिपिक प्रणीत कुमार व कार्यपालक सहायक नीरज कुमार ने घायलों को अपनी सरकारी गाड़ी से नूरसराय अस्पताल पहुंचाया और उनके परिजनों को सूचना दी। जख्मी कतरीसराय निवासी भास्कर चौरसिया की हालत गंभीर है। उसके साथी को हल्की चोट लगी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...