कानपुर, जनवरी 16 -- कड़ाके की सर्दी के बीच दिल के मरीजों की परेशानी कम नहीं हो रही है। कार्डियोलॉजी की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को आठ और मरीजों की जान चली गई, जबकि गंभीर हालत में पहुंचे 72 मरीजों को भर्ती किया गया। ओपीडी में 1130 व इमरजेंसी में 180 मरीज पहुंचे। निदेशक डॉ आरके वर्मा ने बीपी, शुगर की दवा नियमित रूप से लेने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...