देवघर, फरवरी 22 -- देवघर। देवघर नगर निगम चुनाव को लेकर चुनाव से 48 घंटे पूर्व आयोग के निर्देशानुसार भोंपू का शोर देवघर नगर निगम और मधुपुर नगर परिषद क्षेत्र में थम गया। देवघर नगर निगम सहित मधुपुर नगर परिषद को लेकर राजनीतिक सरगर्मी भी परवान पर है। भोंपू का शोर खत्म होने के बाद अब सभी प्रत्याशी मतदाताओं के घरों तक पहुंच रहे हैं। सभी अपने-अपने पक्ष में मतदान की अपील करते दिख रहे हैं। वहीं रात के अंधेरे से लेकर दिन के उजाले तक में बचे समय का उपयोग करने की जुगत में सभी प्रत्याशी जुट गए हैं। बताते चलें कि देवघर नगर निगम के महापौर पद से लेकर 36 वार्डों के लिए पार्षद पद के प्रत्याशियों की ओर से पूरी ताकत झोंक दी गयी है। देवघर में मेयर पद के लिए 18 जबकि 36 वार्ड पार्षद के विरूद्ध 225 प्रत्याशी चुनावी समर में उतरकर अपना भाग्य आजमा रहे हैं। देवघर नगर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.