लखनऊ, फरवरी 19 -- सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में क्लाउड किचन चलाने वाले रिटायर एयरफोर्स अफसर अवधेश कुमार पाठक के माथे पर गोली मारे जाने के मामले में पुलिस ने दुर्गेश मिश्रा और उसके भाई अमित को गिरफ्तार कर लिया। दो महीने पहले अमित बाइक से अवधेश की कार ओवरटेक कर रहा था। इस बीच अवधेश ने उसे गाली दी और बाइक रोककर थप्पड़ मारे थे। गाली और थप्पड़ों के अपमान का बदला लेने के लिए अमित ने अवधेश के माथे पर गोली मारी थी। यह खुलासा पुलिस की पूछताछ में हुआ। पुलिस उपायुक्त दक्षिणी निपुण अग्रवाल ने घटना का राजफाश करने वाले इंस्पेक्टर राजीव रंजन उपाध्याय और उनकी टीम को 25 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है। पुलिस उपायुक्त के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में अमेठी के सेमरा गांव निवासी अमित मिश्रा और उसका भाई दुर्गेश है। दोनों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त बा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.