चम्पावत, मई 5 -- टनकपुर। तीन ओर नेपाल से घिरे थपलियालखेड़ा गांव में गुलदार का आतंक बना हुआ है। आए दिन गुलदार गोशाला में घुसकर मवेशियों को निवाला बना रहा है। जिससे ग्रामीण दहशत में है। गत रात्रि थपलियालखेड़ा गांव में गौशाला में घुसकर ग्रामीण दीवान सिंह महर की बछिया को गुलदार ने निवाला बना दिया। ग्रामीण गोविंद सिंह महर ने बताया कि अब तक गुलदार पांच मवेशियों को निवाला बना चुका है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार से निजात दिलाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...