सहरसा, दिसम्बर 11 -- महिषी एक संवाददाता । मध्य सह माध्यमिक विद्यालय थनवार के प्रांगण में बुधवार को संकुल स्तरीय टीएलएम प्रदर्शनी मेला का आयोजन किया गया। मेला में संकुल के म. वि. थनवार, म. वि. आरापट्टी, म. वि. मुरली, म. वि. खजुराहा एवं म. वि. कुम्हरा के बच्चों द्वारा प्रदर्शित वैज्ञानिक माॅडल यंत्रों को देखने एवं उद्घाटन करने के बाद बीडीओ सह बीईओ भरत कुमार सिंह ने कहा कि स्कूली छात्रों के प्रतिभा व उनके वैज्ञानिक सोच को बढ़ाना ही इस तरह के आयोजन का उद्देश्य है। इससे बच्चों की प्रतिभा में निखार आता है। थनवार विद्यालय के बच्चों द्वारा हाइड्रोलिक लिफ्ट, हाइड्रोलिक वाहन पार्किंग, बीपी मापक यंत्र व जोड़ यंत्र के माॅडल का अधिकारी सहित अन्य दर्शकों ने जमकर प्रशंसा किया। इस प्रदर्शनी में छात्रों द्वारा अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन में तैयार परमाणु ...