काशीपुर, अप्रैल 20 -- जसपुर। मो. जुलाहान निवासी राजमिस्त्री महेंद्र कुमार, ग्रहणी लक्ष्मी की तीसरे नंबर की पुत्री चेतना कुमारी ने हाईस्कूल मेरिट में आठवां स्थान पाया है। वह डॉक्टर बनना चाहती है। शनिवार को आए परीक्षाफल के दौरान चेतना ने बताया कि वह नसर्री से कक्षा आठ तक रूपम कॉन्वेंट की छात्रा रही। कक्षा नौ से वह पूर्णानंद इंका में पढ़ रही हैं। परीक्षा के दौरान वह मोबाइल आदि से दूर रही। वह रोजाना पांच से छह घंटे पढ़ाई करती थी। प्री बोर्ड की बेहतर पढ़ाई के चलते उसने परीक्षा ठीक से दी। उसे मेरिट में आने की उम्मीद थी, लेकिन टॉप टेन वह आ जाएगी। ऐसा आभास नहीं था। बताया कि उसकी बड़ी बहनें भी इसी स्कूल में पढ़ी है। उनकी प्रेरणा से ही वह यहां पढ़ रही है। उसने अपने गुरुजनों का इसका श्रेय दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.