रांची, दिसम्बर 13 -- खूंटी, संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा), खूंटी के तत्वावधान में शनिवार को स्थानीय सिविल कोर्ट परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष रसिकेश कुमार ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने बताया कि यह वर्ष 2025 की चौथी एवं अंतिम राष्ट्रीय लोक अदालत थी, जिसमें बड़ी संख्या में लंबित और सुलहनीय मामलों का आपसी सहमति के आधार पर निष्पादन किया गया। पीडीजे रसिकेश कुमार ने कहा कि लोक अदालत न्यायिक प्रक्रिया का ऐसा मंच है, जहां विवादों का समाधान दोनों पक्षों की सहमति से होता है। इसमें किसी की हार नहीं होती, बल्कि दोनों पक्ष संतुष्ट होकर घर लौटते हैं। साथ ही लोक अदालत के माध्यम से समय और खर्च की भी बचत होती है, जो आम लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी है। डालस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.