लखनऊ, जनवरी 9 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में त्वरित आर्थिक विकास योजना के गोरखपुर में विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए 303.83 लाख रुपये मंजूर किए हैं। इस संबंध में नियोजन विभाग द्वारा शासनादेश जारी करते हुए इसकी प्रति जिलाधिकारी, गोरखपुर को प्रेषित कर दी गई है। शासनादेश के अनुसार मंजूर की गई धनराशि से जनपद गोरखपुर के सेमरा, जंगल सिकरी, नकहा, मोहरीपुर, झरनाटोला, गायघाट, शाहपुर, सूरजकुण्ड, चंद्रशेखर आज़ाद चौक तथा प्रतापनगर में सीसी सड़क एवं आरसीसी नाली निर्माण संबंधी कार्य कराया जाएगा। इस कार्य के लिए अवमुक्त की जा रही धनराशि नियमानुसार संबंधित जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी द्वारा जिलाधिकारी की अनुमति से कोषागार से आहरित कर कार्यदायी संस्था को उपलब्ध करा दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.